class 10 and 12 up board practical date sheet are announced

0 Comment


UP Board practical exam date 2021: यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

UP Board practical exam date 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad,UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2021 सत्र के लिए `12वींं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। इसके तहत 3 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तरह 10वीं की कक्षा के प्रैक्टिकल मार्क्स आंतरिक मूल्यांकन या प्रोजेक्ट के आधार पर संबंधित स्कूलों द्वारा अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों के प्रिंसिपल यह ध्यान रखें कि, उन्हें प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन के अंक 25 जनवरी, 2021 तक आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in पर अपलोड करने होंगे।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम टाइम टेबल

पहला चरण – 3 से 12 फरवरी, 2021 के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

दूसरा चरण – 13 से 22 फरवरी, 2021 के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी।

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा गाइडलाइन

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आंतरिक परीक्षक 50% अंक और बाहरी परीक्षक बाकी 50% अंक देगा।

प्राइवेट और रेग्यलूर छात्रों के अनिवार्य विषयों (नैतिक योग, खेल और शारीरिक शिक्षा) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित स्कूल प्राधिकरण या प्राचार्य द्वारा संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षाओं के बारे में अधिक विवरण संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध हैं।

 बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply